Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:55 PM

आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री जी की जयंती समारोह मनायी गयी।

अंजुम शहाब की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, बिहार।

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विकास प्रभारी श्रीमती अर्चना कुमारी कार्यक्रम के संयोजक थें। इस अवसर पर भगवान लाल सहनी की अध्यक्षता में उनके जयंती समारोह मनाया गया, जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर हिन्दी साहित्यकार और विद्वानों द्वारा चर्चा और कविता पाठ किया गया। जिला पदाधिकारी ने अपने उद्ववोधन में कहा कि साहित्य हमेशा ही सामाज और प्रशासन को दिशा दिखायी है। आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री जी निश्चय ही एक समाज में समरस्ता और संवेदना के साथ अपनी रचना दी है, जो आज भी प्रासंगिक है और उनके व्यक्तित्व और उनके कर्म से हम सभी गौरवान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में डाॅक्टर सतीश राय, निदेशक पत्रकारिता विभाग, बिहार युनिर्वसिटी, डाॅक्टर पुनम सिन्हा पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग, डाॅक्टर संजय पंकज गया से आये श्री अरविन्द कुमार ने उनके संस्मरण और उनकी रचनाओं पर विशेष रूप से टिप्पणी और समीक्षा की। उन सभी ने उनके कई कविताओं, गीति नाट्यों का उद्धरण देकर उनके व्यक्तित्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर आगंतुक सभी विद्वान जनों को अंगवस्त्र, पुस्तक और स्मारिका देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नगर दण्डाधिकारी रविशंकर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिय कुमार, वरीय उप समाहर्ता जुली कुमारी आदि उपस्थित थें। कुशल संचालन श्री गोपाल फलक द्वारा की गयी।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap