Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:29 AM

ऑपरेशन कार-ओ-बार' के तहत महराजगंज में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन कार-ओ-बार' के तहत रविवार को यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

यातायात पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी चौराहे एवं नगर कस्बा क्षेत्र में वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान ब्रिथ एनालाइजर (Breath Analyzer) मशीन की सहायता से संदिग्ध वाहन चालकों का परीक्षण किया गया। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान ब्रिथ एनालाइजर टेस्ट में दोषी पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

महराजगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशामुक्त होकर वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap