Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:39 PM

मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का किया गयाआयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय बरवत सेना स्थित बगीचा रेस्टोरेंट के सभागार में मदर ताहिरा चैरिटी ट्रस्ट द्वारा विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,इस विचार गोष्ठी में विभिन्न जगहों से आए सभी लोगों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई,इसमें यह भी बताया गया कि पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, जिस से आने वाली पीढ़ी सुरक्षित संतुलित रह सके।ट्रस्ट केअध्यक्ष, डॉअमानुल हक़ ने कहा कि हमारी संस्था समाज मे हर तबके के लिए काम कर रही है। पर्यावरण, हेल्थ,एजुकेशन,ब्लड डोनेशन, बाढ़ इत्यादि जैसे समस्याओं के प्रति जागृति लाने के लिए काम कर रही है। इस मौके पर,

समाणित होने वालों मे,रविंद्र सिंह बौद्ध,डॉ एजाजअहमद,डॉ0 नीरज गुप्ता,नंदलाल पटेल,जेपी सेनानी,संजय कुमार इत्यादि रहे,इस अवसर पर इन लोगों को अंग वस्त्र् व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गाय। रविंद्र कुमार बौद्ध ने कहा कि हमनेअपने जीवन काल मे बहुत सामाजिक कार्य केअलावा पर्यावरण को बचाने के लिए सीमेंट बालू का जंगला,चौखट, बना कर समाज के जरूरतों को पूर्ति कर रहा हूं। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता,नंदलाल प्रसाद ने की,मंच का संचालन,आलमगीर हुसैन,सामाजिक कार्यकर्ता ने की। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के संस्थापक,नीरज गुप्ता ने कहा कि हम लोग अपने अपने घरों में एक पौधा लगाए ताकि हम और हमारे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित,संतुलित रहे। मौके पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक,डाक्टर एजाजअहमद, मुख्यअतिथि,पत्रकार ए.के मिश्रा,नारी जीर्णोद्धार एवं चेतना संस्थान के सचिव,बिंदा देवी, नंदलाल प्रसाद,मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट केअध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार,डॉअमानुल हक,सचिव शाहीन सबा,बिट्टू कुमार,अशोक कुमार,निरंकारभास्कर,ललित मोहन झा,कैलाश यादव,संतोष कुमार बरनवाल,सत्यम सिंघा, धर्मेंद्र सराफ,मनीष कुमार, राष्ट्रसेवा दल के सचिव, आलमगीर हुसैन की उपस्थिति सराहनीय रही। उपस्थित लोगो ने मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के किए गए कार्यों की सराहना की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap