स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में रचा इतिहास।
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गोरखपुर के रहने वाले रय्यान सिद्दीक़ी ने इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर न्या कीर्तिमान स्थापित किया।
पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा में दिनांक 26 मई से 30 मई तक स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में नेपाल और भारत के युवा धावकों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में आयोजित में भारत और नेपाल के युवा प्रतिभागियों ने अपने दम-ख़म का प्रदर्शन किया।
नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में अंडर-17 आयु-वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भारत के रय्यान सिद्दिक़ी ने कड़े मुक़ाबले में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाया। इससे पहले इसी संस्था द्वारा मथुरा में आयोजित 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रय्यान ने रजत पदक प्राप्त किया था।
रय्यान के कोच ए.के.शाही ने बताया कि स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का उद्देश्य है कि युवा एथलीटों को एकजुट करना, राष्ट्र का निर्माण करना। उन्होंने बताया कि रय्यान की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि रय्यान का सपना है कि वह अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम रोशन करे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करे।