Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:29 AM
अपराध / May 31, 2026

रुपया लेनदेन के विवाद में महिला को मारपीट कर मौत के घाट उतारा, प्राथमिकी।

शहाबुद्दीन अहमद

/बेतिया, बिहार।

नौतन थाना क्षेत्रअंतर्गत बैकुंठवा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में रुपया लेनदेन के विवाद को लेकर एक महिला के साथ जबरदस्त मारपीट की गई,जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गई, इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतिका की पहचान फिरोजअहमद की पत्नी गुड़िया देवी,उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को मृतक के पति फिरोजअहमद ने बताया कि वह गांव के ही मोहन यादव से 4% मासिक ब्याज के दर पर ₹2 लाख लिया था,रुपया के तकाजा के लिए मोहन यादव ने अपने पुत्र,बृजेश यादव को घर पर भेजा था,उसे समय मैं वहां मौजूद नहीं था,उन लोगों ने मेरी पत्नी,गुड़िया देवी को बुलाकरअपने साथ ले गए, रुपया की मांग सूद सहित करने लगे,अपने घर रख लिया,परिजन जब मोहन यादव के घर पहुंचे तो देख कि मोहन यादव,बृजेश यादव अन्य लोग उसे के साथ मारपीट कर रहे हैं,मारपीट के दौरान गुड़िया देवी जमीन पर गिर गई,जिसके कारण उसके सर में काफी चोटआई उसका ब्रेन हेमरेज हो गया।

परिजन उसके इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भर्ती कराया,मगर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया,रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।परिजनों ने दो लोगों कोआरोपी बनाया है।प्रभारीथानाअध्यक्ष,प्रीति कुमारी ने संवाददाता को बताया कि परिजनों के आवेदन केआधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap