Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:54 PM
अपराध / May 04, 2023

नशे की हालत में महिला से बदसलूकी करना महंगा पड़ा,हुआ सलाखों के पीछे।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रात के समय नशे की हालत में एक महिला को गलत नियत से पकड़कर बदसलूकी करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया,धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस आरोपी महावत टोली निवासी,सोनू खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाददाता को इस संबंध में पता चका है कि महिला के ससुर की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है। महिला के ससुर ने पुलिस को बताया है कि 30 अप्रैल को रात 11:30 बजे सभी लोग खाना खाने के बाद दरवाजा बंद कर सोए थे, अचानक दरवाजा खटखटाने की आवाज आने पर उनकी बहू दरवाजा खोली,इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे गलत नियत से जबरन खींचकर बदसुलूकी करने लगा,शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, उसे पकड़ लिया जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति फरार हो गया, उपस्थित लोग पकड़े हुए व्यक्ति को पिटाई करने लगे,पूछने पर उसने अपना नाम महावतटोली निवासी,सोनू खान बताया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap