Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:29 AM
धार्मिक / May 31, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति/प्रकाशनार्थ* *लखनऊ में आयोजित हुआ विशाल धम्म सम्मेलन, देशभर के बौद्ध अनुयायी हुए शामिल* लखनऊ, 31 मई/ The Buddhist Society of India (भारतीय बौद्ध महासभा) की जनपद लखनऊ इकाई के तत्वावधान में आज 31 मई 2026 (रवि

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

The Buddhist Society of India (भारतीय बौद्ध महासभा) की जनपद लखनऊ इकाई के तत्वावधान में आज 31 मई 2026 (रविवार) को एक भव्य एवं विशाल धम्म सम्मेलन का आयोजन किया गया । यह सम्मेलन करुणा बुद्ध विहार, ग्राम सुल्तानपुर, 60 फीट रोड, जानकीपुरम, लखनऊ में अपराह्न 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री, समानता एवं मानवता के संदेशों का प्रचार-प्रसार करना तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा प्रतिपादित सामाजिक न्याय, समता एवं बंधुत्व के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूज्य भदन्त आर्यवंश महाथेरो द्वारा त्रिशरण, पंचशील एवं धम्मदेशना प्रदान किया गया । इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में मा. विश्वनाथ जी, उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), उत्तर प्रदेश सरकार एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. चन्द्रबोधि पाटिल (ट्रस्टी एवं वाइस चेयरमैन, बी.एस.आई.) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश चन्द्र बौद्ध, ट्रस्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष, बी.एस.आई. उत्तर प्रदेश (पूर्व) द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव, बी.एस.आई. उत्तर प्रदेश (पूर्व) ने किया तथा स्वागत भाषण शिल्पा आंबेडकर एडवोकेट, जिला अध्यक्ष महिला विंग, बी.एस.आई. लखनऊ द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

इस सम्मेलन में देश एवं प्रदेश स्तर के अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । इनमें शंकर राव डंगरे (ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय महासचिव, बी.एस.आई.), एडवोकेट गुरु प्रसाद मदन, जय सिंह (आई.आई.एस.), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, एम.पी. बौद्ध (राष्ट्रीय सचिव, बी.एस.आई.), ममता पुष्कर (राष्ट्रीय सदस्य), बौद्धमती विमला देवी, राजेश गौतम, सुमेन्द्र सिंह एडवोकेट, डॉ. हीरा लाल, निरंजन प्रसाद, एच.डी. भास्कर, डॉ. राजेश कुमार आर्य, डॉ. बी.के. गोयल, सविता प्रताप, अनीता गौतम, रामनयन भारती, रामसेवक गौतम, शिव मंगल गौतम, रामचन्द्र बौद्ध, डॉ. अनिल कुमार गौतम एवं हरी प्रसाद हनक एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व शामिल रहे ।

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, शिक्षा, संगठन एवं बौद्ध धम्म के मूल सिद्धांतों पर व्यापक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। सम्मेलन में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के वंचित वर्गों की सहभागिता को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

सतीश चन्द्र बौद्ध, ट्रस्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष, बी.एस.आई. उत्तर प्रदेश (पूर्व) ने कहा कि धम्म सम्मेलन समाज में शांति, सद्भाव, समता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। वहीं श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव ने सभी धम्म बंधुओं से परिवार सहित सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया है।


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap