Tranding
Sun, 14 Jun 2026 12:12 AM

शहरी नल-जल योजना योजनाअंतर्गत निर्माण पानी टंकी गंभीर रूप से हुई क्षतिग्रस्त,जल का रिसाव।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित हुए लिबर्टी सिनेमा के नजदीक नल जल योजना अंतर्गत निर्माण हुए पानी टंकी गंभीर रूप से कई स्थान से क्षतिग्रस्त हो गई है,इस पानी टंकी में 6 स्थान पर लगातार पानी का रिसाव हो रहा है,जिससे इसकी संरचनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी आपबीती संवाददाता को बताते हुए कहा कि यदि समय रहते इसकी तकनीकी जांच एवं मरम्मत नहीं कराई गई,तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना कीआशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से स्थानीय मोहल्ले वासियों ने मांग की है कि उक्त पानी टंकी की तत्काल विशेषज्ञों द्वारा जांच कराकर आवश्यक मरम्मत,अन्य उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए,ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।नागरिक मंच के सदस्य ने संवाददाता को बताया कि यदि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है,तो वे इस संबंध में जिलाधिकारी,तरनजोत सिंह से मिलकर शिकायत के साथ अपील करेंगे कि उक्त पानी टंकी की मरम्मत,सुरक्षा संबंधीआवश्यक कदम उठाने 

हेतुआवश्यक कार्रवाई करना चाहेंगे,ताकि इस क्षेत्र की जनता को पानी कीआपूर्ति लगातार हो सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap