Tranding
Sun, 14 Jun 2026 12:16 AM
अपराध / Jun 13, 2026

मंडल कारा बेतिया के एक कैदी का जीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मनवापुल थाना क्षेत्रअंतर्गत अवस्थित बेतिया मंडलकारा में बंद एक कैदी का हालत बिगड़ने पर जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।कैदी की मौत के बाद पुलिस मोहकममे में खलबली मच गई। मृतक कैदी की पहचान,गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैसखवा पंचायत,वार्ड नंबर 6 निवासी चौकटशाह,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी,लीलावती देवी ने संवाददाता को बताया कि मृतक अपने घर से 2 लाख रुपया,एक 2 0 हजार का मोबाइल लेकर जा रहा था, नशे में था,जिसे मध्यनिषेध विभाग की टीम ने उसको पकड़ कर मारपीट किया, जिससे वह बीमार पड गया वहां से उसी हालत में बेतिया न्यायालय में लाकर बयान कराकर मंडलकारा बेतिया में 9 जून को डाल दिया गया, जहां उसकी तबीयत बहुत बिगड़ गई,उसे इलाज के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मृतक की मौत की सूचना मिलते ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा छा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक की पत्नी, लीलावती देवी ने पुलिस पर जेल में मारपीट काआरोप लगाया गया है,जिससे उसकी मृत्यु हुई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap