Tranding
Thu, 28 May 2026 11:36 PM

समाज के परिवर्तन में एक क्रांतिकारी योद्धा थे क्षत्री यादव।

जनता उच्च विद्यालय चौगाई के प्रांगण में मनाया गया 23वां परिनिर्वाण दिवस।

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बांके बाजार प्रखंड के चौगाई स्थित जनता उच्च विद्यालय के प्रांगण में समाजसेवी दिवंगत क्षत्री यादव का 23वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया एवं उनके प्रतिमा पर आगत अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जाने-माने मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक ने बुद्ध वंदना व त्रिशरण का पाठ कर शुरूआत किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए गया कॉलेज गया के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो रामकृष्ण यादव ने दिवंगत क्षत्री यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे समाज के परिवर्तन में एक क्रांतिकारी योद्धा रहे हैं। उन्होंने अशिक्षित होते हुए भी अपने जीवनकाल में समाज में व्याप्त अंधविश्वास ,रूढ़िवाद और पाखंड के खिलाफ अनवरत संघर्षरत रहे थे ।वहीं जाने-माने इंजीनियर नागेंद्र यादव ने देश और समाज में पहले सामाजिक कुरीतियों व विषमताओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सट्टा शासन द्वारा जिस प्रकार समाज में पाखंड फैलाया जा रहा है उससे देशवासियों को बचना असंभव सा दिख रहा है उन्होंने आगे कहा कि बुद्ध, अंबेडकर,ज्योतिबा फुले, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, रामस्वरूप वर्मा, ललई सिंह यादव सरीखे महापुरुषों का जो संदेश है, उसे अपने जीवन में आत्मसात करने के बाद ही समाज को बचाया सकता है। अन्यथा जो स्थिति उत्पन्न हो रही है उसमें पाखंड चरम सीमा पर पहुंच चुका है। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में तारा यादव, ललित यादव ,राम लखन प्रसाद,यमुना भारती ,डॉ आदित्य ,शक्ति यादव, भीम यादव, ब्रह्मदेव यादव, प्रो नागेंद्र सिंह, शिक्षक वीरेंद्र कुमार ,अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय, जिला मंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी, श्रीकांत यादव ,गणेश विद्यार्थी, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जाने-माने समाजसेवी व उनके पुत्र विष्णुपद यादव तथा संचालन अधिवक्ता देवनंदन प्रसाद यादव ने की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
4

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap