Tranding
Sat, 30 May 2026 07:13 PM

बाइक की ठोकर से ई रिक्शा के पलटने से चालक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक ई रिक्शा चालक सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा कर यात्री का इंतजार कर रहा था, तभी पिपरा चौक के नजदीक एक बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे ई रिक्शा पलट गया,इसके पलटने के कारण दबाकर ई रिक्शा चालक,बशीरआलम, उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई। थानाअध्यक्ष,अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया कि ई रिक्शा चालक,पिपरा पकड़ी वार्ड नंबर एक निवासी,नूर आलम के पुत्र थे।शव का पोस्टमार्टम जीएमसीएच अस्पताल में कराया जा रहा है।दुर्घटनाग्रस्त बाइक,और ई ईरिक्शा को जप्त कर लिया गया है।परिजनों के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक के छोटे भाई, नौरोज आलम ने संवाददाता को बताया कि वासीर सुबह में ही ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे,पिपरा चौक पुल के पास में ई रिक्शा खड़ा कर उसमें बैठकर सवारी का इंतजार कर रहे थे,इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने ई रिक्शा के पीछे से ठोकर मार दी,रिक्शा पलट गया,और बासीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए,घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने जख्मी बशीर को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपस्थित डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। 

घटना के बाद उसकी पत्नी, शबाना खातून का रो रो कर बुरा हाल है,उसे 5 साल का पुत्र,आतिफ अलम है,इधर पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचते ही लोगों के भीड़ दरवाजे पर इकट्ठे हो गई,पति का शव देखकर पत्नी दहाड़ मार कर रोने लगी रोते-रोते वह बेहोश हो जा रही थी,ग्रामीण महिलाएं उसे संभाल रही थी,इधर पुलिस बाइक सवार के पहचान करने का प्रयास कर रही है।बाइक का रजिस्ट्रेशन वाले नंबर से उसके मालिक का पता लग रही है । पुलिस का कहना है कि परिजनों कीओर से आवेदन मिलने पर ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap