Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:41 PM

बोरवेल में फंसी दो साल की बच्ची की हुई मौत।

10 से 15 फीट के बीच में जाकर फंस गई थी बच्ची 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बोरवेल में फंसी दो साल की बच्ची की मौत हो जाने की मामला प्रकाश में आई है। दरअसल यह घटना गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अमकोला पंचायत के सुदूरवर्ती गांव में राजेंद्र यादव के निजी घर में बोरिंग कराया गया था जिसमें 2 साल की बच्ची 10 से 15 फीट के बीच में अंदर जाकर फंस गई जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद बाद सुदूरवर्ती गांव के स्पॉट पर बीडीओ एवं थाना प्रभारी पहुंच कर जायजा लिए है। गया के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने पटना मुख्यालय स्थित अपर मुख्य सचिव आपदा से बात करके पटना से एनडीआरएफ की टीम बुलाया गया है। इसके साथ ही एम्बुलेंस एव मेडिकल टीम भी स्पॉट पर के लिये रवाना की गई थी।

परंतु अफसोस की बात है कि त्वरित रूप से तत्काल लोकल जेसीबी के माध्यम से बच्ची को बोरिंग से निकाला गया, परंतु बच्ची की मृत्यु हो गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना काफी दुखद है। परिवार के प्रति संवेदना है। जो भी अग्रेतर कार्रवाई है वह की जा रही है। जिलाधिकारी ने बोरिंग करने वक्त लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील आम लोगो से किया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap