Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:33 PM

जीकेसी की बैठक में होली मिलन समारोह की सफलता व चित्रांश एकता पर हुई चर्चा।

 चित्रांश परिवार समिति ने की जीकेसी में विलय की घोषणा।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की आवश्यक बैठक बाराचट्टी प्रखंड के सरवां में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष चित्रांश शैलेश कुमार ने की। मौके पर उपस्थित संस्था के जिलाध्यक्ष चित्रांश संजय कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के बैनर तले आगामी 26 फरवरी को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की सफलता के लिए कायस्थ समाज के लोगों को आमंत्रित किया। साथ ही बैठक के दौरान कायस्थ समाज की मजबूती के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बाराचट्टी में संचालित चित्रांश परिवार समिति को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के बैनर तले संचालित करने की घोषणा की। मौके पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस गया के जिलाध्यक्ष चित्रांश संजय कुमार सिन्हा, चित्रांश प्रभात शंकर उर्फ सुनील कुमार सिन्हा, चित्रांश सुनील कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू, चित्रांश रिंकू कुमार सिन्हा, चित्रांश राजीव रंजन प्रसाद, चित्रांश देवेंद्र कुमार, चित्रांश राजीव रंजन सिन्हा, चित्रांश अरविंद कुमार सिन्हा, चित्रांश प्रशांत कुमार सिन्हा, चित्रांश अभिषेक सिन्हा, चित्रांश सुजीत कुमार अम्बष्ठा, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, बाराचट्टी इकाई के अध्यक्ष चित्रांश शैलेश कुमार आर्य उर्फ गब्बू लाल, उपाध्यक्ष चित्रांश रविशंकर प्रसाद, सचिव चित्रांश सतीश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष चित्रांश अभिनव कुमार, मीडिया प्रभारी चित्रांश सुजीत कुमार वर्मा, सह सचिव चित्रांश शशि भूषण कुमार समेत चित्रांश समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
171

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap