प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा स्थल व जवाहर टाउन हॉल उपेक्षित।
पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम पीएम पंडित नेहरू।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 65 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के हृदय स्थल केदारनाथ मार्केट परिसर में स्थित इनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर उपस्थित कॉंग्रेसियों ने कहा कि गया शहर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा एवं इनके नाम पर वर्षो से बने जवाहर टाउन हाल काफी उपेक्षित है, प्रतिमा स्थल पर गंदगी, सब्जी के बोरे, खाँचे आदि रखे रहने तथा ऐतिहासिक जवाहर टाउन हाल में गया नगर निगम का स्टोर तथा इवीएम आदि रखा हुआ है।इसके बरामदे पर चारों ओर बोरे रखे हुए रहते हैं।स्थिति इतनी बदतर है कि इनकी जयंति/ पुण्यतिथि पर जब कॉंग्रेसजनों का जुटान हैं तो किसी तरह प्रतिमा के पास पहुंच कर साफ़- सफाई कर माल्यार्पण करते हैं।लगातार कई वर्षों से राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं गया नगर निगम से प्रतिमा स्थल का चहुंमुखी विकास तथा जवाहर टाउन हॉल के जीर्णोद्धार की मांग करने के बाद भी किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है,जो काफी चिंता का विषय है।