बलिया की शिप्रा सिंह ने युवाओं को विकसित भारत 2047 के निर्माण का दिलाया संकल्प
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
बागी बलिया की धरती से युवाओं को संबोधित करते हुए शिप्रा सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के युवाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए अवसरों से भरा बताया। अपने जोशीले भाषण में उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है और युवाओं की ताकत से हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सौ रुपए के नोट का उदाहरण देते हुए कहा कि आज का बजट युवाओं को अपनी आर्थिक क्षमता बढ़ाने का अवसर देता है। "प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इससे करीब 1.7 करोड़ किसानों को सहायता मिलेगी, जिसमें में बड़ी संख्या में युवा शामिल है। शिप्रा सिंह ने कहा कि अब भारत में नवाचार की कोई कमी नहीं है। एमएसएमई सेक्टर को बजट में मजबूत समर्थन मिला है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा सक्रिय हैं। शिक्षा के क्षेत्र में टिकरिंग लैब और आईआईटी संस्थाओं की क्षमता वृद्धि जैसे कदम युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएंगे। उन्होंने भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने दुनिया को शून्य शतरंज और ज्ञान की दिशा दी है और अब समय है कि भारत फिर से विश्वगुरु के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के संदर्भ में उन्होंने बताया कि युवाओं के विकास और कल्याण के लिए 4479 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। अपने अनुभव साझा करते हुए शिप्रा सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में "युवा राजदूत के रूप में बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण था, जहां उन्हें सम्मानजनक स्वागत मिला। भाषण के अंत में उन्होंने सभी युवाओं को विकसित भारत 2047 के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए कहा,"हम भारतीय जुआ यह शपथ लेते हैं कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ हुआ। यह जानकारी नेहरू युवा अधिकारी ने दी है।