Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:20 PM

पूर्व विधायक सह मुख्य सचेतक की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहlब की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, बिहार

पूर्व विधायक एवं मुख्य सचेतक स्व० फकीरचन्द राम जी की जयंती मनाई गई:-- अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम ने पूर्व विधायक एवं मुख्य सचेतक स्व० फकीरचन्द राम जी के स्मारक स्थल पर उनके चित्र पर पुष्प मालार्पण कर 78वां जयंती मनाई। श्री राम ने स्व० फकीरचन्द राम जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने छात्र जीवन से ही राजनीतिक में रुचि रखने वाले अपनी सरकारी शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर सकरा से विधायक चुने गए और अपने विधायक काल में सकरा कॉलेज सकरा को सरकारीकरण कराने सहित सकरा के विकास के लिए अनेको सराहनीय कार्य किया। स्व० राम दलितों के उत्थान व विकास के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। इस अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में:-- अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं सकरा सु० विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अलखनिरंजन शर्मा, अनीता देवी, शिवम कुमार, रणधीर कुमार, रामचन्द्र राम, सुनैना देवी, शिवचन्द्र मालाकार, डा० मनीष यादव, मो० हैदर, राकेश कु०राय, नूनू राय मिस्टर डीलक्स सहित अन्य उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap