Tranding
Thu, 07 May 2026 05:23 AM

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु तैयारी तेज,अधिकारियों ने की बैठक

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने की। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार आयोजित हुई। बैठक में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने लंबित मामलों के अधिकतम निस्तारण पर जोड़ दिया। सचिव श्री तिवारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारीयों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्राधिकार के राजस्व वादों को सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निपटने का प्रयास करें। इसके साथ ही लोक अदालत के व्यापक प्रचार - प्रसार पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि वे स्थानीय स्तर पर जन सहयोग प्राप्त कर,आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें और लोगों को अपने मामलों का निस्तारण समझौते के माध्यम से करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सदर, बिल्थरारोड, बांसडीह, बैरिया, रसड़ा और सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap