Tranding
Thu, 07 May 2026 05:18 AM
राजनीति / May 06, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 का 6 स्तरीय शेड्यूल हुआ जारी:- डीपीआरओ

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर है,इस चुनाव का शेड्यूल 6 स्तर से चलेगा। वैसे पंचायत चुनाव में अभी 6 महीना बाकी है, लेकिन मतदाता सूची की अद्यतन की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू की जाएगी।जिला पंचायत राज पदाधिकारी,रोचना माद्री ने संवाददाता को बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार 4 मई को वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर क्षेत्रवार जनसंख्या के आधार पर पत्र एक का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा,यह प्रकासन पंचायत,प्रखंड, अनुमंडल,जिला स्तर पर होगा,जिसमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद सदस्य से संबंधित विवरण शामिल होगा।प्रारूप प्रकाशन के साथी 4 मई से 18 मई तक दावा आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान आम नागरिकअपना नाम जोड़ने,हटाने,मृत एवं विस्थापित लोगों का नाम हटाने,नाम में सुधार,वार्ड परिवर्तन,आयु एवंअन्य विवरणों में सुधार हेतु आवेदन दे सकेंगे।यह आवेदन,ग्राम पंचायत,प्रखंड,

जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया जाएगा।प्राप्त आपत्तियों का निवारण 22 मई तक किया जाएगा। किसी व्यक्ति कोआपत्ती निवारण में किसी प्रकार की कमी महसूस हो तो वह 11 मई से 29 मई तक अपील कर सकता है। सभी प्रक्रियाओं का पूर्ण होने के बाद पर पत्र एक काअंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को होगा,जबकि 9 जून को इसका प्रकाशन बिहार गजट में किया जाएगा।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला में 6 पदों में, जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य, मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य, ग्राम कचहरी के पंच के लिए मतदान कराया जाएगा, इसके लिए मतदान सूची का अद्यतन एवं सटीकमतदाता सूची का होना नितांत आवश्यक है।डीपीआरओ ने संवाददाता को बताया कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निकाय में जोड़ा गया है,वहां वार्ड और जनसंख्या का विवरणअलग से प्रदर्शित किया जाएगा,ताकि किसी प्रकार का भ्रम पैदा ना हो।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap