Tranding
Sat, 28 Feb 2026 10:30 PM
अपराध / Dec 13, 2025

गबन के आरोप में डाक सहायक पर प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

प्रधान डाकघर के डाक सहायक,उमंग के विरुद्ध 48 लाख 77 हजार 66 रुपए के गबन के मामले में नगर थाने में प्रार्थमिकी दर्ज कराई गई है पश्चिमीअनुमंडल के सहायक डाकअधीक्षक,अवधेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनके विरुद्ध गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है 

घटना के बारे में संवाददाता को बताया गया है की उमंग मूल रूप से चौतरवा थाना क्षेत्र के पातीलार के रहने वाले हैं,अभी वह बानूछापर के पश्चिम झा टोला सुहागन ब्यूटी पार्लर के नजदीक एक किराए के मकान में रहते हैं। नगर थानाअध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि सहायक डाकअधीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है,मामले की जांच भी की जा रही है। प्राथमिकी में सहायक डाक अधीक्षक,अवधेश कुमार ने बताया है कि उप डाकघर के साथ विभिन्न प्रकार के खातों से संबंधित 35 लाख 51 हजार 428,नयाटोला उप डाकघर के 78 विभिन्न प्रकार के खातों से 12 लाख 61 हजार 202 रुपया,मधुबनी उप डाकघर के 51 विभिन्न प्रकार के खाते से 64 हजार 436 रुपए का गबन किया गया है।उमंग ने सरकारी एवं जनता के धन को अपने स्वयं के खाता तथाअपनी पत्नी, पूजा कुमारी के खाते में स्थानांतरित कर दिया है। यह कार्य धोखाधड़ी,विश्वासघात के साथ सरकारी धन का गबन है,जो वित्तीयअनियमित एवं दंडनीयअपराध है।उमंग द्वारा अब तक 48 लाख 77 हजार हजार 66 रुपए की विभागीय खाता में जमा भी कर दिया है।गबन की गई पूरी राशि खाते में जमा कर दीगई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
25

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap