Tranding
Sat, 30 May 2026 05:36 AM

पुलिस छापेमारी अभियान में 42 अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में विशेष छापेमारीअभियान चलाकर 42 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संवाददाताओं को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में उत्पाद अधिनियम के तहत 15 अभियुक्त शामिल है इसके अतिरिक्त 22 वारंटी को भी पकड़ा गया है और 75 अज्ञात वारंटो का निष्पादन किया गया अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब मादक पदार्थ अन्य प्रतिबंधित सामग्री भ्रामक की है जप्त की गई वस्तुओं में, 202 लीटर शराब,एक पासपोर्ट,एक ड्राइविंग लाइसेंस,चार एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन,1400 डॉलर, 22 यूरो, 12 सेंट के साथ साथ-साथ भारतीय और नेपाली मुद्रा भी शामिल है।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 130000 रुपए का जुर्माना वसूला और 6 मोटरसाइकिल जप्त की गई यह विशेष अभियान विद्या के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शॉर्ट सुमित के निर्देश में जिले के सभी थाना क्षेत्र में एक साथ चलाया गया था। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गस्ती और सघन तलाशी अभियान चला रही है, ताकि किसी भी आपराधिक तत्व को सक्रिय होने का मौका नहीं मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि यह विशेष छापेमारी अभियान आगे भी चलेगा।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap