Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:43 PM

पूर्व डीएम के द्वारा बड़े पैमाने पर आर्म लाइसेंस निर्गत करना चर्चा का विषय बना

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पूर्व के जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय के द्वारा बड़े पैमाने परआर्म्स लाइसेंस निर्गत करने पर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।जिला प्रशासन को जिलावासियों को इस मामले में स्पष्ट करना चाहिए कि कितने लाइसेंस निर्गत किए गए हैं,उसका ब्योरा स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि हाल ही में पुलिस हेडक्वार्टर के तरफ से चिंता जाहिर करते हुए कहा गया है के दिन दहाड़े हो रहे बेखौफ फायरिंगअधिकांश लाइसेंसी हथियार द्वारा किया जा रहा है,अब इसकी समीक्षा की आवश्यकता है,साथ ही गलत लोगों के लाइसेंस को रद्द भी किए जाएंगे।

पश्चिम चंपारण में तबादले के बाद बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर आर्म्स लाइसेंस निर्गत किए गए हैं,इसके बारे में संवाददाता को पता चला है कि भाजपा,जदयू नेताओं, दलाल मीडिया वाले के चहेते लोगों समेत,जिले के बाहर के कुछ लोगों को भी लाइसेंस दिया गया है। पश्चिम चंपारण के लोगों को यह भी जानने का अधिकार है कि वास्तव में किन-किन लोगों कोआर्म्स लाइसेंस मिला है,क्या उनकी सुरक्षा खतरे में है,या ऐसे भूमाफियागिरी,टेंडर मैनेज करने वाले,या समाज में रोब धाक काम करने वाले सामंती संप्रदायइक मनमिजाज के लोग हैं,यह जांच का विषय बनता है,पर नीतीश राज में कुछ कहना मुश्किल है,इस राज्य में सब कुछ संभव है।

Karunakar Ram Tripathi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap