Tranding
Thu, 16 Apr 2026 06:59 PM

जिला से निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,जिला समाहरणालय के सभागार में,बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिका के निर्देश के आलोक में,प्रभारी जिला पदाधिकारी,पश्चिम चंपारण अनिल कुमार को इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए अधिकृत किया गया है। बेतिया नगर निगम के 46 वार्डों से निर्वाचित हुए वार्ड काउंसलर,एक डिप्टी मेयर,एक मेयर का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही जोशो खरोश के साथ संपन्न हुआ। प्रभारी जिला पदाधिकारी,अनिल कुमार ने बारी बारी से 1 से 46 वार्ड के वार्ड काउंसलर,एक उप मेयर तथा एक मेयर का शपथ ग्रहण कार्य को अंजाम दिया। इस मौक़े पर जिला सभागार में,वरीय उप समाहर्ता,रविश कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,मनीष कुमार,जिला जनसंपर्क सूचना पदाधिकारी,अनंत कुमार के अलावा सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी वार्ड पार्षद, उप मेयर,मेयर को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं,साथ ही उन्होंने कहा है कि सब लोग अपनी जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाने का प्रयास करेंगे,अपने अपने मतदाताओं की आकांक्षा पर खरा उतरने की कोशिश करें,जिससे विकास का काम में प्रगति मिल सके।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap