Tranding
Thu, 16 Apr 2026 05:35 PM

नगर पंचायत परतावल में हो रहा मानक विहीन इंटर लॉकिंग निर्माण

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर (लखरईया टोला ) में रामपुर चौबे जाने वाली सड़क से निकला लिंक रोड जो लखरईया गाँव में गया हैं वह पूरी तरह टूट चूका हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता हैं।

इस संबंध में 09 नवम्बर 2025 को इंडिया ख़बर एवं बेबाक सहाफी समाचार पत्र में ख़बर लगी थी।

ख़बर का असर देखने को मिला और 09/12/2025 को जब वहा देखा गया की एक तरफ का लिंक रोड खड़ंजा बन रहा था।

परन्तु लिंक रोड पहले तो दोनों तरफ का बनना चाहिए था जो सबसे अधिक खराब था उसे अभी नहीं बनाया जा रहा हैं दूसरे तरफ का जो वार्ड सभासद के दरवाज़े से होता हुआ रामपुर चौबे रोड में जाकर मिल रहा हैं वह बन रहा हैं लेकिन उस पर जो सीमेंट की ईंट बिछाई जा रही हैं वो मानक विहीन तरीके से बिछाई जा रही हैं ईंट के नीचे सिर्फ पतले सतह का रेत बिछाकर ईंट बिछाया जा रहा हैं। गिट्टी नहीं डाली जा रही हैं। यह ईंट जो बिछाया जा रहा हैं वह बहुत जल्दी टूट जाएंगी इस कार्य में सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी के लिए अधिसाक्षी अधिकारी कनुप्रिया शाही को दो बार फ़ोन किया गया लेकिन उनका फ़ोन नहीं रिसीव हुआ।

Karunakar Ram Tripathi
50

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap