Tranding
Sat, 30 May 2026 03:48 PM

नगर के ऐतिहासिक मीना बाजार में पार्किंग सुविधा नहीं मिलने से ग्राहकों को हो रही है परेशानी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया का प्रख्यात, ऐतिहासिक मीनाबाजार अपने आप में एक ऐसा अनूठा बाजार है,जहां सुई से लेकर सोना तक एक ही स्थान पर मिल जाता है।शादी विवाह, श्राद्धकर्म याअन्य कोई भी बड़ा कार्यक्रम करना हो तो उसका सभीआवश्यक सामान यहां मिल जाती हैं,जहां पर लोगों का अपार भीड़ उमड जाती है।इस कदर भीड़ होती है कि पुलिस को नियंत्रित करना भीअसंभव होता है।यातायात पुलिस को भी बड़ी चुनौती झेलना पड़ता है, क्योंकि यहां पूरे चंपारण जिले से लोग खरीद बिक्री करनेआते हैं,जिसके कारण अपार भीड़ उमड़ जाती है।पर्व त्योहारों, रमजान,ईद,बकरीद,होली, छठ,दशहरा केअवसर पर यहां चींटी भी सरकने की जगह नहीं मिलती है।ऐसे में पार्किंग व्यवस्था का नहीं होना बहुत ही कष्टदायक है।स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों दोनों कोअपने वाहन लगाने में सोचना पड़ता है।वाहन लगाने में थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो बाइक और गाड़ी की चोरी निश्चित ही हो जाती है।मीना बाजार में क्रय विक्रय करने वाले लोगों,दुकानदारों के वाहन खड़े रहने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।जाम की समस्या के समाधान हेतु कई बार नगर निगम, पुलिस प्रशासन से शिकायत के साथ इसका निराकरण करने हेतु आवाज उठाई गई मगर इस पर कोई ध्यानअभी तक नहीं हो सका है। इस मीना बाजार में स्थाई पार्किंग की व्यवस्था होना अनिवार्य है।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap