Tranding
Mon, 01 Jun 2026 03:24 PM

निर्माण कार्य के लिए भूअर्जन हेतु 1394 रैयतों को की गई नोटिस,मुवायेजा मिलेगा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मनवापुल से उत्तर प्रदेश के सेवरही तक NH 727 ए ए के निर्माण हेतु भूअर्जन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसमें160.9391एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।

इसके लिए 1394 रैयतों को नोटिस भेजा जा चुका है, इसमें से कई रैयतों नेआपत्ती दर्ज कराई है,मगर इनमें से कोई भीआगे नहींआए हैं।

इस संबंध मेंअधिकारियों ने संवाददाता को बताया कि चुनाव के कारण रैयत सामने नहींआए हैं,अब चुनाव आचार संहिता समाप्ति के बाद मुवाऐजा हेतुआकरअपना काम करेंगे।NH727 ए ए बेतिया के मनवापुल से गंडक नदी के रास्ते सेवरही के तिवारीपट्टी को जोड़ने वाली 29.34 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाना है,इसके लिएचनपटिया, बैरिया,जजोगाजोगाट्टी एवं ठकरहा प्रखंडों में भूअर्जन किया जाना है। सड़क निर्माण केअलावा गंडक नदी पर बनने वाला पुल की लंबाई 11.4 किलोमीटर होगी।इस सड़क के बन जाने से इस क्षेत्र के विकास की दिशा में गति मिलेगी।इसके अलावा बेतिया से उत्तर प्रदेश की दूरी भी कम हो जाएगी।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अमृतसर कुमार ने संवाददाता को बताया कि रैयतों को नोटिस भेजा गया है,जिससे उनसे ली गई भूमि का मुआवजा का भुगतान किया जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap