Tranding
Mon, 01 Jun 2026 04:31 PM

गया में ईडी की कार्रवाई:आईएएस संजीव हंस के करीबी इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटल में छापेमारी।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार

गया और बोधगया में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फंसे आईएएस अधिकारी संजीव हंस के करीबी लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की।गया में पुल निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार के घर और होटल पर छापेमारी की गई। हालांकि, छापेमारी के संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। ईडी की टीम ने गया के गोदावरी मेहंदीबाग स्थित सुनील कुमार के आवास पर छापेमारी की और इसके बाद बोधगया में उनके होटल पर भी दबिश दी। ईडी की टीम की कार्रवाई फिलहाल जारी है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, इस छापेमारी में ईडी को कितनी सफलता मिली है, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।ईडी की कार्रवाई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुनील कुमार को आईएएस संजीव हंस के करीबी लोग माना जा रहा है।संजीव हंस पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की थी, और ईडी इन संपत्तियों का खुलासा करने में जुटी हुई है।पिछले 18 घंटे से यह कार्रवाई लगातार चल रही है, और अब तक ईडी ने गया में दो ठिकानों पर छापेमारी जारी है।जानकारी के मुताबिक, आईएएस संजीव हंस आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें बेउर जेल में रखा गया है। इस मामले में दिल्ली से राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap