Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:51 PM
शिक्षा / Sep 05, 2024

वैशाली में भी धूमधाम से मना शिक्षक दिवस।

हाजीपुर / महुआ / जन्दाहा (वैशाली) भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती जिले के सभी सरकारी,निजी शिक्षण संस्थानों में बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस के रूप में आयोजित की गई।इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शिक्षक एवं अभिभावक ने संयुक्त रूप से सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।सरकारी विद्यालयों, कॉलेज तथा प्राइवेट स्कूल,कोचिंग संस्थानों में बड़े ही धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।महुआ प्रखंड क्षेत्र के चकमोजाहिद गांव स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवारूल हक,शिक्षक मोहम्मद दिलशेर, मोहम्मद परवेज उर्फ मुन्ना भाई,शिक्षिका तबस्सुम प्रवीण आदि को छात्रों ने उपहार देकर सम्मानित किया।वहीं जन्दाहा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी,निजी संस्थान,विद्यालय और कोचिंग संस्थान में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।इस अवसर पर अवध कंप्यूटर सेंटर जन्दाहा में धूमधाम से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सेंटर के प्राचार्य प्रकाश चंद्र ने केक काटा और शिक्षक दिवस पर विशेष रूप से चर्चा की।वहीं राजकीय प्राथमिक उर्दू विद्यालय चकदीवान में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहनवाज अता ने शिक्षक दिवस पर विशेष चर्चा की।मौके पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया।इस अवसर पर शिक्षण मोहम्मद इम्तियाज अहमद,शिक्षिका शकीला खातून, रसोइया रेहाना खातून आदि उपस्थित रहे।वहीं रामावतार सहाय +2 विद्यालय जन्दाहा बाज़ार,मध्य विद्यालय जन्दाहा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक आदि समेत प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap