Tranding
Mon, 01 Jun 2026 12:14 PM

सीएम युवा योजना युवाओं के सपनो को पूरा करने का माध्यम: जिलाधिकारी

महराजगंज,उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में यूनियन बैंक के तत्वावधान में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान आज स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं के सपनो को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रही है। स्वरोजगार के लिए पूंजी कहां से लाएं, सीएम युवा योजना इसका उत्तर है। आज सरकार स्वरोजगार हेतु बिना किसी गारंटी के युवाओं को 05 लाख तक का 04 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण दे रही है। साथ ही लोन का 10 प्रतिशत अनुदान के रूप में दे रही है। जो युवा अपना रोजगार करना चाहते हैं, इस योजना का लाभ लें और खुद तो आत्मनिर्भर बने हीं, दूसरों को भी रोजगार प्रदान करें और देश–प्रदेश की समृद्धि के वाहक बनें। जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि सीएम युवा योजना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है। इसलिए बैंक योजना के प्रति सकारात्मक रवैया रखें और ऋण स्वीकृति को तेज करें। उन्होंने लाभार्थियों को ऋण प्राप्त होने की बधाई देने के साथ उनके उद्यम की सफलता और उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

कलेक्ट्रेट सभागार में कुल 40 लाभार्थियों को 1.33 करोड़ के ऋण स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर एलडीएम महराजगंज भूपेंद्र नाथ मिश्रा और यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक क्षेत्रीय प्रमुख मनीष प्रताप सिंह ने भी सभी लाभार्थियों को सफल उद्यम हेतु शुभकामना दिया।

इसके अतिरिक्त बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा भी मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के हाथों 50 लाभार्थियों को 2.04 करोड़ के ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित कराया गया।

कार्यक्रम में यूनियन बैंक के पदाधिकारी और सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap