Tranding
Sat, 30 May 2026 06:35 PM

27 मई को डीआरसीसी प्रांगण में नियोजन मेला/शिविर का होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित संकल्प योजना अंतर्गत दिनांक-27.05.2023 को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र,बेतिया के प्रांगण में एक दिवसीय नियोजन मेला/शिविर का आयोजन किया गया है।

इस मेला/शिविर में दस निजी नियोजक भाग ले रहे हैं,जिनमें बिग बास्केट,एसपीएचसी प्रा0 लि0,उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एसआईएस सिक्युरिटी,ई-कॉम एक्सप्रेस प्रा0 लि0,याजाकी इंडिया प्रा0 लि0,मदरसन सुमी, पीजी टेक्नोप्लास्ट,रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी प्रा0 लि0,गोपाल ऑटो मारूति सुजुकी बेतिया प्रमुख हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग,बिहार तथा जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया जा रहा है। नियोजन मेले की सफलता के लिए तैयारी अंतिम चरण में है।उन्होंने बताया कि नियोजन मेले में विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा एक हजार से ज्यादा बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दी जायेगी। इसमें ऑटोमोबाइल,मैन्यूफैक्चरिंग, हेल्थकेयर,लॉजेस्टिक, सिक्यूरिटी,टेलीकॉम,सेल्स/सर्विस,बैंकिंग से संबंधित नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि नियोजन मेले में विभिन्न पदों हेतु दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन, आईटीआई, केवाईपी आदि उतीर्ण छात्र एवं छात्राएं अपनाआवेदन कर सकेंगे। कार्यस्थल संपूर्ण बिहार के अतिरिक्त अहमदाबाद,हैदराबाद, दिल्ली आदि स्थानों पर होगा। सुयोग्य उम्मीदवारों को 10 हजार से लेकर 16 हजार 500 रूपया तक मानदेय एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।उन्होंने जिले के सुयोग्य उम्मीदवारों से अपील की है कि 27 मई को आयोजित होने वाले नियोजन मेले में उपस्थित होकर मौके का लाभ उठायें और नौकरी प्राप्त करें।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap