Tranding
Mon, 20 Apr 2026 01:58 PM

8 मार्च को मुख्यमंत्री का वाल्मीकि महोत्सव में आने की संभावना बढ़ी, तैयारी में जुटे अफसर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 8 मार्च को बाल्मीकि नगर में आने की संभावना है।इसके मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। इसी दिन वाल्मीकि महोत्सव का आयोजन होना है।ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।यह आयोजन प्रशासनिक स्तर पर किया जा रहा है। बाल्मीकि- नगर के विधायक,धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने संवाददाता को बताया कि यह महोत्सव सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री केआने से इसकी गरिमा बढ़ जाएगी,उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री हमेशा बाल्मीकि नगर और चंपारण के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं,उनके आगमन से गंडक तटवर्ती इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap