Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:18 PM
धार्मिक / Mar 10, 2023

शाने सहाबा में गुस्ताखी वाली गुमराह कुन विचाधारा से अपनी नई नस्ल को बचाने के लिए शाने अमीर मुआविया कान्फ्रेंस का आयोजन।

बांके, नेपाल।

दिनांक 21.10.23 बरोज़ मंगल को फदाए रजा कमेटी की ओर से डुडवा गांव पालिका वार्ड नम्बर 3 मौलवी पुरवा जनपद बाॅके नेपाल में भारत व नेपाल के सुन्नी सूफी,खानकाही बरेलवी विचार धारा के आलिमों और धर्मगुरुओं का एक संयुक्त अधिवेशन बनाम शाने अमीर मुआविया कान्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिस में भारत व नेपाल के दो दर्जन से अधिक आलिम व शायर सम्मिलित होंगे और भारी संख्या में जनता भी इस में सम्मिलित होगी।इस संबंध में मुख्य आयोजक अब्दुल खान ने बताया कि हमें भारत में स्थित मरकजे अहल-ए-सुन्नत खानकाहे रजविया दरगाहेआलाहजरत बरेलो शरीफ उत्तर प्रदेश के बुजुर्गों खास कर आलाहज़रत इमाम अहमद रजा और दुसरी भारतीय सुन्नी बडे उल्मा ने हमें यह बताया है कि सुन्नी जमात ही हक जमात है जिस में सभी सहाबा और सभी अहले बैत से मोहब्बत रखने की शिक्षा दी गई है।यदि इस विचार धारा के विपरीत कोई और गुमराह विचार धारा से हमारे नौजवानों को गुमराह कर रहा है या सहाबा में से किसी की शान में बदतमीजी का कोई गुमराह फिरका शिक्षा देता है तो हम सब को ऐसे लोगों से सचेत और होशियार रहना चाहिए और किसी भी प्रकार के बहकावे में नही आना चाहिए, इसी लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कि हमें भारत-नेपाल के सुन्नी आलिमों से सुन्नियत की जो रौशनी मिली उसे अपनी नई नस्ल तक पहुंचाने का प्रयास करें,नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन ने इस कार्यक्रम का स्वागत किया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष तौहीद रजा ने कहा है कि इस तरह के कार्यक्रम हमें अपने मरकज दरगाहेआलाहजरत बरेली शरीफ उत्तर प्रदेश भारत से जोडने में अहम भुमिका निभाते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap