Tranding
Sat, 28 Feb 2026 08:51 AM

वृक्षारोपण की जमीन का पट्टा किसी और के नाम और कब्जा किसी और का

लेखपाल ने वृक्षारोपण की जमीन को जिस तरफ बताया उधर पहले ही कोई मकान बनाया है और सामने अवैध तरीके से गिट्टी बालू गिराया हुआ है

वार्ड सभासद साहेब रॉय ने लेखपाल से कहा की गिट्टी बालू हटवाकर वह पेड़ लगाएंगे किसी निराश्रित भूमिहीन महिला के पति के नाम पट्टे की जमीन को अब सभासद कब्जा करना चाहते है

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर (लखरईया टोला) पर सन 1991 में भुतपूर्व ग्राम प्रधान एवं परतावल स्टेट स्व0 जगदम्बा कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि की स्वीकृति से स्व0 राम प्रसाद के नाम वृक्षारोपण के लिए 11 डिसमिल भूमि पट्टे पर दिया गया था।

कुछ समय बाद 2010 में अचानक उनकी मृत्यु हो गई।

उसके बाद इस जमीन को उनकी पत्नी सावित्री देवी के नाम करने के लिए कई बार लेखपाल से कहा गया लेकिन कोई लेखपाल इसे नहीं किया।

आज नगर पंचायत बनने के बाद लेखपाल राकेश कुमार बिना सूचना दिए जमीन को नापकर बगल में सुखारी रॉय की बहु बादामी देवी को लेखपाल ने कहा की वृक्षारोपण वाली जमीन थोड़ा सा छोड़कर बाकी उनका है।

जब उनके लडके को जानकारी हुई तब उन्होंने उक्त भूमि पर जाकर उनसे बातचीत करने की कोशिश किया तब इस दौरान गदुली, राजेंद्र रॉय और उनकी पत्नी बादामी देवी व उनका लडका विनोद रॉय लड़ाई करने आ गए और उक्त महिला के लडके जो की एक वरिष्ठ पत्रकार भी है उन्हें धमकी देने लगे।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी 20 मई को शिकायत किया गया उसके बाद लेखपाल राकेश कुमार 05 जून को मौके पर पहुँचे और उन्होंने बताया की यह वृक्षारोपण की जमीन जो दक्षिण तरफ थी वह दूसरे का नम्बर है और वृक्षारोपण की जमीन उत्तर तरफ 15 ढीस्मिल है जबकि उक्त जमीन में किसी ने मकान बना रखा है और उसके सामने की जमीन में एक हिंदुस्तान ट्रेडर्स के नाम से गिट्टी बालू गिराया है। लगभग 10 ढीस्मिल जमीन को अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। लेखपाल से इस संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया की जो खाली है वहाँ पर वृक्षारोपण कीजिए बाकी नगर पंचायत समझेगा तब वार्ड सभासद साहेब रॉय ने कहा की मकान के आगे की जमीन में मै पेड़ लगवाऊंगा। पट्टा तो निरस्त हो गया होगा अब नगर पंचायत बन गया है।

अब सभासद महोदय उस भूमि को जो किसी निराश्रित महिला के पति के नाम पट्टा था उसे भी कब्जाने के चक्कर में पड़े हुए है।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap