Tranding
Sat, 30 May 2026 12:36 PM

देवेंद्र पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन।

ग्राम पंचायत मिश्रौली में एन, एस , एस का सात दिवसीय शिविर।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

बिल्थरा रोड, बलिया।

देवेंद्र पीजी कॉलेज बेल्थरा रोड बलिया के विशेष साथ दिवसीय शिविर का समापन बृहस्पतिवार को हुआ । शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि छठ्ठू राम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉक्टर हरेराम सिंह नेकी।

  कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा बढ़कर चढ़ कर हिस्सा लिया गया। शिविर में प्रीति चौरसिया, एन, एस, एस,पर भाषण तथा एकता वर्मा ने सोशल मीडिया पर, आकाश गुप्ता अंशु गौतम ने नारी शक्ति पर अपने-अपने विचार रखें ,।  वहीं नाजिया ने डांस व देशभक्ति गीत में भाग लिया।

    इस कार्यक्रम इस कार्यक्रम में कॉलेज के डॉक्टर मुकेश झा ,डॉक्टर राम प्रताप चौरसिया, डॉ पंकज प्रेम, विनोद सिंह, अभय सिंह, प्रवीण सिंह, उदय प्रताप सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में एन, एस, एस, कार्य क्रम अधिकारी डॉक्टर उमेश कुमार सिंह द्वारा सभी आगंतुकों एवं शिविरार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap