Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:48 PM

खेल के दौरान दीवार ढहने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

खेल के दौरान हुए विवाद में एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि खेल के दौरान बच्चों ने पहले झगड़ा कर लिया,फिर एक जर्जर दीवार को धक्का देकर गिरा दिया, उसमें दबकर गांव के ही फूलदेव उर्फ बगड़ पटेल के पुत्र,पवन कुमार,उम्र 8 वर्ष की मौत हो गई। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,शाम गांव के चार बच्चे ब्रह्माटोला गांव में खेल रहे थे,इसी दौरान किसी बात को लेकरआपस में झगड़ा कर लिए,इसी बीच एक बच्चे ने पास में स्थित जर्जर दीवार को धक्का दे दिया,इससे दीवार ढह गई,पवन उसके नीचे दब कर बेहोश हो गया।परिजन उसे निजी क्लीनिक में ले गए,डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।फूललदेव पटेल की दो संतानों में,पवन छोटा था,आंगनवाड़ी में पढ़ने जाता था।थानाअध्यक्ष,अंजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। परिजनों के द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap