Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:52 PM
अपराध / May 13, 2023

सात वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को रामपुर थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बिहार के गया में 7 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को रामपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने दी है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 8 अक्टूबर 2016 को एपी कॉलोनी की रहने वाली मनोरमा देवी, पति बिंदेश्वरी यादव के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था कि इनके आवास से 6 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त होने के आरोप में रामपुर थाना में कांड संख्या 131/16 दर्ज कर सील कर दिया गया था। पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर रामपुर थाना द्वारा आवास का सील खोला गया, तो पाया गया कि घर के सभी सामान गायब है और सभी अलमीरा खुला हुआ है। जिसके बाद रामपुर थाना में कांड संख्या 282/16 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।जिसके बाद लंबित कांडों में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर थाना द्वारा लगातार छापामारी कर कांड में फरार चल रहे अभियुक्त ब्रजेश दयाल उर्फ ब्रजेश दयाल सिंह उर्फ ब्रजेश कुर्मी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आगे की अग्रिम करवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap