Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:04 PM

दादा नगर के जर्जर पुल का रेलवे के ब्रिज मेंटेनेंस अधिकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ मौके पर निरीक्षण किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने विधानसभा अंतर्गत दादा नगर के जर्जर पुल का रेलवे के ब्रिज मेंटेनेंस अधिकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ मौके पर निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि,विजय नगर चौराहा के आगे, फायर बिग्रेड के बाद, दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के ऊपर यह पुल,सन 1949 में बना था,और किसी भी पुल की मियाद 60 वर्ष होती है।परंतु यह पुल अपने 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।यह पुराना दादा नगर रेलवे का पुल, जो अपनी अवधि को पूरा कर चुका है और अब जर्जर हो गया है,और कभी भी, इसके गिरने की संभावना के कारण, कोई भीषण हादसा हो सकता है,अतः उसे जनहित में, फिलहाल अति शीघ्र दुरुस्त करना और फिर नया पुल बनाने की अति आवश्यकता है। विधायक  ने इस संबंध में, विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए,मा. रेल मंत्री  अश्वनी वैष्णव जी को  एवं कानपुर के जिलाधिकारी को भी, अग्रिम सूचना के साथ लिखित पत्र दिया है।
विधायक  ने प्रयागराज स्थित बृज मेंटेनेंस कार्यालय के सीनियर अधिकारी सहायक अभियंता श्री सोहनलाल जी, ब्रिज लाइन प्रयागराज, उत्तर मध्य रेलवे से टेलीफोन से वार्ता करके,अपनी घोर आपत्ति दर्ज करा दी है।और वर्तमान परिस्थिति में, फिलहाल इस पुल को ठीक कराने को कहा है जिससे किसी आम नागरिक की जान को कोई खतरा ना हो
उक्त संबंध में  रेलवे बृज मेंटेनेंस के अधिकारीयों ने निरीक्षण में देखा कि इसकी साइड का छज्जा भी टूट कर लटक गया है और यह घातक हो सकता है। ऊपर पुल से यदि कोई छटककर, उसकी बालकनी में पहुंच गया, तो सीधे रेलवे के हाईटेंशन लाइन के ऊपर गिर कर,असमय एवं अकारण उसकी मौत हो जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap