Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:07 AM

इंजीनियर फहीमुन्नासिर के परिवार को मिले पचास लाख व नौकरी,कई गणमान्य ने की मांग

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जम्मू-कश्मीर में बीते इतवार को हुए आतंकी हमले मे शहीद इंजीनियर मोहम्मद फहीमुन्नासिर के परिवार के गम में शिरकत करने पहुंचें कई गणमान्य।इस अवसर पर खगड़िया के पूर्व सांसद महबूब अली कैसर,राजद के एम एल सी कारी सोहैब,इंसाफ मंच वैशाली के जिलाध्यक्ष राजू वारसी, इमारत ए शरीया के नायब नाजिम मुफ्ती सनाउल होदा कासमी,लोजपा के प्रदेश जिम्मेदार मोहम्मद अशरफ अंसारी,प्रोफेसर फारूक सिद्दीकी, अनवारूल हसन वस्तवी,अशरफ अजीमाबादी,डाक्टर मोहम्मद इनाम जफर, वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के प्रदेश संगठन प्रभारी मोहम्मद जमशेद आलम,वैशाली जिले के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता,मोहम्मद फैसल, मोहामिद हुसैन दरभंगा,मोहम्मद मंसूर साहब आदि समेत अन्य गणमान्य ने फहीमुन्नासिर के परिवार से मिलकर ताजीयत की और मरहूम के लिए दुआ ए मगफिरत की।इन लोगों ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार से मांग की है कि फहीमुन्नासिर के परिवार को 50 लाख मुआवजा और एक नौकरी दे।वहीं मदरसा अहमदिया अबाबकरपुर जामा मस्जिद में एक ताजीयती बैठक हुई।जिसमें मदरसा अहमदिया के शिक्षक मोहम्मद शमीम,कारी अखलाक,मौलाना होजैफा शकील कासमी,मौलाना एबादा शकील कासमी,मोहामिद हुसैन,नैयर बाबू,हाफिज मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद फिरोज कुरैशी ने अपने ताजीयत का इजहार किया।इसके बाद प्रोफेसर मौलाना शकील अहमद कासमी ने ताजीयती कलमात के साथ दुआ कराई।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap