Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:46 PM

सीमेंट लदी ट्रक धू धू कर जली हुई भारी मात्रा में नुकसान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया मोतिहारी मुख पथ पर बेलदारी के राणा पेट्रोल पंप के सामने रात्रि के समय सीमेंट लदे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही अफरातफरी मच गई,लोगों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। घटना की सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची,आग पर नियंत्रित की। घटना के बाद ट्रक के चालक और खलासी फरार हैं। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि पेट्रोल पंप के समीप ट्रक खड़ी कर चालक और खलासी ट्रक की केबिन में खाना बना रहे थे, इसी दौरान ट्रक में आग लगा गई।बेतिया के अग्निशमन पदाधिकारी,गणेश शंकर विद्यार्थी ने संवाददाता को बताया कि ट्रक के इंजन में आग लगी थी,आग पर काबू पा लिया गया,ट्रक पर सीमेंट लोड है,चालक और खलासी के फरार होने के कारण पता नहीं चल सका कि सीमेंट कहां से लाया जा रहा था और कहां गिरना था,उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से या खाना बनाने के दौरान आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap