Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:33 PM

भारी मात्रा में हथियार के साथ एक युवक हुआ गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना केआधार पर छापेमारी करके भारी मात्रा में हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बदमाश को खडेर कर पकड़ा है,पुलिस ने एक बोरी से बंदूक बरामद किया है,इसे जप्त कर लिया गया है। नरकटियागंज एसडीपीओ, जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मिश्रटोला,वार्ड नंबर 14 निवासी,रामचंद्र शाह के 26 वर्षीय पुत्र,दीपू कुमार के रूप में की गई है।पुलिस ने पकड़े गए अपराधी से पूछताछ करने के बाद से जेल भेज दिया है।

डीएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को गुप सूचना मिली के लोरिया के मिश्रटोला,वार्ड नंबर 14 में एक युवक के मकान में भारी मात्रा में हथियार छुपा कर रखा हुआ है,पुलिस ने इस् पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया, गठित टीम में दीपू के घर पर छापामारी की,दीपू ने भागने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस पदाधिकारी ने उसे खदेर कर पकड़ लिया। पुलिस दीपू को हिरासत में लेकर उसका घर का जांच पड़ताल की,तो एक बोरी में रखा एक दुनाली बंदुक,एक सिंगल बैरल शॉट गन,एक सिंगल बैरल का बंदूक,एक बंदूक का टूटा हुआ कुंदा बरामद किया गया है,जब दीपू से हथियार के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि यह हथियार लोरिया के पूर्व मुखिया,मनीष कुमार मिश्रा उर्फ मंटू मिश्रा का है।पुलिस ने इस पर कारवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap