Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:33 PM

सीडब्ल्यूएस ने एक दिवसीय गैर आवासीय कुपोषण उन्मूलन पर किया कार्यशाला का आयोजन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

स्वयंसेवी संगठन सीडब्ल्यूएस के तत्वाधान में जिले के बाराचट्टी में एक दिवसीय गैर आवासीय कुपोषण उन्मूलन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है।इस प्रशिक्षण में 67महिला किसान प्रतिभागी भाग लिया। इनमें चांदो, धनीवान, गुलरवेद, कोहवरी आदि गांवों के महिला किसान के साथ आंगनबाड़ी सेविका इंदू कुमारी एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा साझा जानकारी दी गई ।उन्होंने बतायी कि भोजन में हरी सब्जियों ,साग,दाल आदि की मात्रा के अनुसार सेवन करना चाहिए। साथ ही सभी को उपजाने के लिए रसायनिक खाद की जगह जौविक खाद देने की जरूरत है। जैविक खाद बनाने के लिए महिलाएं अपने घर के आस पास जौविक खाद तैयार कर सकती है ,जिसमें बाजार से महंगी कीमत पर नही खरीदना पड़ेगा। ग्रामीण महिलाओं को किचन गार्डेन और जौविक खेती के लिए जानकारी दी गई ।वहीं महावारी से बचने के लिए  बच्चों को जन्म से पहले गर्भवती अवस्था से जन्म के बाद बाल्यावस्था, किशोरावस्था, युवावस्था में होने वाले कुपोषण के कारणों के बाद निदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षक के रुप में बीसीएम शेखर सुमन एवं एएनएम कविता कुमारी  विस्तार रूप से जानकारी दी। संस्था के समन्वयक रामदेव प्रसाद ने  प्रशिक्षण का बिषय प्रवेश कराया। संस्था के काजल कुमारी, महिला किसान दौलती देवी,सकुन्ती देवी,रामरती देवी, प्रतिमा देवी सीमा देवी ,राजो देवी जुगंती देवी,सुगी देवी इस मौके पर भाग लिया।

Karunakar Ram Tripathi
169

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap