Tranding
Sat, 30 May 2026 01:55 AM

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर नलकूप अधिकारी का वेतन रोका।

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई निस्तारण आख्या की समीक्षा की गई, जिसमें कई विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर निगेटिव निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त फटकार लगाते हुए निर्देश दिए की यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने नलकूप विभाग की स्थिति बेहद खराब पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। विभाग द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई निगेटिव निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने पर नलकूप अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी पाया कि कई मामले में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिया गया तथा शिकायत के निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ भी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की शिकायकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित करें, उनका फीडबैक लें तथा निस्तारण के प्रमाण स्वरूप फोटोग्राफ लेकर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन बाद पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि किसी विभाग द्वारा फिर से निगेटिव आख्या अपलोड की गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए मामला शासन स्तर पर भेजा जाएगा। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार एवं जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap