Tranding
Mon, 01 Jun 2026 12:16 PM

नगर निगम आयुक्त समेत तीन पर न्यायालय ने लिया संज्ञान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी,मनीष चंद्र ने एक मामले में बेतिया नगर निगम आयुक्त,शंभू प्रसाद,सफाई निरीक्षक, तबरेज अहमद,घारी प्रभारी,युवराज सिंह पर संज्ञान लिया है।न्यायालय ने उज्जैन टोला निवासी,जदयू नेता,शंभू प्रसाद गुप्ता के द्वारा दायर परिवाद पर सुनवाई करने के पश्चात उनके विरुद्ध भादंवि की धारा 504/34 के अंतर्गत संज्ञान लेते हुए उन्हें विचरण का सामना करने के लिए कार्यालय लिपिक को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इस संबंध में,संवाददाता को पता चला है कि नगर निगम निवासी,जेडीयू नेता,शंभू प्रसाद गुप्ता ने नगर निगम के पदाधिकारी के विरुद्ध दुर्व्यवहार करने के एक मामले में न्यायालय में याचिका दायर किया था,उन्होंने बताया कि महाराज स्टेडियम वेंडिंग जोन में आवंटित अस्थाई भूखंड पर उनका भोजनालय चलता था, जिसे निगम कर्मियों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap