Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:46 PM
राजनीति / Nov 22, 2023

धनकुट्टी मतदान केंद्र पर केक काटकर मनाया नेताजी का जन्मदिन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

धनकुट्टी स्थित मतदान केंद्र के बाहर सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) की अगुवाई एवं समाचार विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से 5 किलो का केक काटकर नेताजी का जन्म दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नेताजी के जन्म से लेकर उनके निर्वाण तक, उनको पदों को चित्रण के माध्यम से जन्मदिवस पर दर्शाया गया था।

जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) ने कहा राजनीति में मुलायम सिंह यादव जैसे नेता अब पैदा नहीं होंगे एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि इसी धनकुट्टी में रहने वाले छावनी क्षेत्र के पूर्व विधायक श्याम मिश्रा जी की मृत्यु हुई और वह उस समय कांग्रेस पार्टी में थे, मुलायम सिंह यादव जी प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे लेकिन उन्होंने यह ध्यान में रखते हुए कि मेरे इसी दोस्त श्याम मिश्रा ने मुझको घंटाघर चौराहे पर धरतीपुत्र का नाम दिया था, भले ही वह आज कांग्रेस में हों लेकिन मैं उनकी मृत्यु पर उनके घर पर जरूर जाऊंगा और मुख्यमंत्री रहते हुए वह इसी धनकुट्टी में पधारे थे, ऐसे बड़े दिल के नेता थे मुलायम सिंह यादव जी,आज हम सभी लोग उनके जन्मदिवस पर उनसे कुछ ना कुछ सीख लेकर के आगे बढ़ेंगे तो हम एक अच्छे समाज का निर्माण भी कर सकेंगे!जन्मदिन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर), समाचार विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव,बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार गुप्ता, सोम दत्त अग्निहोत्री, सन्ने यादव, आकाश यादव, अमित गुप्ता, पप्पू शुक्ला, आनंद दिक्षित, चंदन गुप्ता, वीशू यादव, बबलू गुप्ता, अविनाश सिंह, मुकेश यादव, शैलेंद्र यादव, बबली शर्मा, प्रेम यादव, धर्मेंद्र यादव, देवराज यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
204

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap