Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:59 PM

जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने से फैली सनसनी,विभाग हुआ अलर्ट।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले में आरटी पीसीआर जांच के क्रम में,तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तीनों को अस्पताल के होम आइसोलेशन में रख दिया गया है,सिविल सर्जन बेतिया, डॉ श्रीकांत उपाध्याय ने संवाददाता को बताया कि जिन तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वे सभी बैरिया प्रखंड के हैं,जिनमे दो लड़का 18 साल का है,और एक 45 वर्ष आयु के हैं। तीनों को होम कोरोन्टाइन कर दिया गया है।

पूर्व के दिनों में इन तीनों की जांच की गई थी। सिविल सर्जन बेतिया, डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है,लड़ने की जरूरत है, सुरक्षा रखने की जरूरत है,इसमें मासक का प्रयोग करना,साबुन से हाथ धोते रहना,सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना,भीड़ भाड़ के क्षेत्र में नहीं जाना,यही इसका बेहतर उपाय है,जिससे सुरक्षित रहा जा सकता है।जीएमसीएच बेतिया में 30 बेड का इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया है,इसके लिए आरटीपीएस जांच की भी व्यवस्था की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
174

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap