Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:05 PM

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के द्वारा विशाल स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के नेक काम से मिल रहीं है लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बालापार के द्वारा ग्रामसभा जंगल डुमरी नम्बर दो में विशाल स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लगातार जगह जगह विशाल स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन करते आ रहा है। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधाएं लगातार मिल रही है। इस नेक काम के लिए मै गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह इंस्टीट्यूट जब से खुला है तबसे इस क्षेत्र में कई कैम्प लग चुके हैं। और इस कैम्प से सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए है। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पिपराइच ब्लाक प्रमुख जनार्दन जैसवाल और भटहट ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। वहां मौजूद इंस्टीट्यूट के निदेशक कर्नल डा० राजेश बहल ने लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चिकित्सालय लोगों को अच्छी व बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। चिकित्सालय के डॉक्टरों में डॉक्टर राकेश सिंह, डॉक्टर ओपी सिंह, डॉक्टर प्रदीप कुशवाहा, डॉक्टर भरत, डॉ हरिवंश यादव, मौजूद रहे। स्वास्थ्य कैंप में कुल 785 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 11 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित हुए और आवश्यक जांच व दवाइयां वितरित की गई। कैम्प के आयोजन में विजेंद्र जयसवाल अध्यक्ष अशोक निषाद एवम उनकी टीम का बहुत योगदान रहा। कैम्प का संचालन अनिल पांडेय ने किया। अंत में चिकित्सालय के प्रबंधक गिरिजेश कुमार मिश्रा ने कैम्प में उपस्थित सभी चिकित्सालय स्टाफ और नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

--------------------


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap