Tranding
Thu, 18 Jun 2026 02:01 PM
धार्मिक / May 03, 2026

मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर पर भव्य वार्षिकोत्सव/ विशाल भंडारा का आयोजन 15 व 16 मई को।

धनंजय कुमार शर्मा

बिल्थरारोड,बलिया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिल्थरारोड कस्बे के चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थिति मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के प्रांगड़ में "पवन सुत सेवा समिति" द्वारा श्री हनुमान जी का भव्य वार्षिकोत्सव एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम आगामी 15 व 16 मई को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें 15.5.2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान चालीसा (24 घंटे)का अखंड पाठ शुभारंभ होगा तथा अगले दिन 16.5.2026 को दिन शनिवार को प्रातः 8:00 बजे हवन,पूजन,आरती के साथ पूर्णाहुति कर भक्तों के बीच महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा और सायंकाल 7:00 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन होगा जो देर रात्रि तक चलेगा।इस अवसर पर बाल गोपाल सहित सभी श्रद्धालु भक्तगण सादर आमंत्रित हैं। यह भव्य वार्षिकोत्सव,भंडारा व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो,सभी भक्तों से निवेदन के साथ तन,मन,धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपील की गई है। उक्त कार्य क्रम में पवन सुत सेवा समिति के सभी सदस्य मिलकर तन,मन,धन से जिम्मेदारी पूर्वक अपनी अपनी सेवादान देंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap