Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:31 PM

एसएसबी द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में बुमेर की टीम ने नवहट्टा

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित एसएसबी बीबीपेसरा द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट कैम्प परिसर में खेला गया। जिसमें बाराचट्टी प्रखंड के बुमेर पंचायत के सहारा क्लब गोही एवं रोहतास जिला के नवहट्टा प्रखंड के सिंगापुर के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस दौरान टूर्नामेंट में सहारा क्लब ने नवहट्टा टीम पर पूरी तरह भारी पड़ गई। गोही सहारा क्लब की टीम ने सिंगापुर रोहतास टीम को पांच गोल से पराजित कर दिया। इस मौके पर एसएसबी सहायक कमान्डेंट अनीश कुमार, स्थानीय मुखिया छोटू कुमार, समाजसेवी लाल सिंह, तिलेश्वर सिंह भोक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।इधर समाजसेवी तिलेशर सिंह भोक्ता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व लगातार पांच मैच जीत हासिल करने के पश्चात एसएसबी बीबीपेसरा के द्वारा इस टीम के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर खेलने का प्रस्ताव पास किया था ।जिसको लेकर खिलाड़ियों में और भी काफी उत्साह के साथ जोश भरने का काम किया है।

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap