Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:34 AM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीयर खंड की समस्त परिवार की बैठक आदित्य मैरेज हाल में आयोजित

धनंजय शर्मा

बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीयर खंड एवं खंड के समस्त विचार परिवार की बैठक आदित्य पैलेस में आयोजित हुई। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त इस बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अंबेश भाई साहब रहे। भारत माता के चित्र पर विभाग प्रचारक के द्वारा पुष्पार्चन कर बैठक आरम्भ हुआ। अपने संबोधन में अम्बेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ २७ सितंबर १९२५ को आरम्भ हो कर आगामी विजयदशमी (२ अक्टूबर २०२५)को सौ वर्ष पूर्ण कर लेगा।संघ हिंदू समाज का संगठन और भारत माता की जय हेतु सतत प्रयास करते करते आज अपनी शताब्दी वर्ष मना रहा है। आज हम सभी हिन्दू बंधुओं के एक जुट होने का परिणाम है कि ५०० वर्षों के संघर्ष के बाद हम सभी को भव्य श्रीराम जी के मंदिर का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में ७ चरण के कार्यक्रम आयोजित करेगा। आगामी विजयदशमी के अवसर पर हम सभी हिंदू समाज के लोग पूर्ण गणवेश ( संघ का यूनिफार्म)में भागीदारी करेंगे। मंडल स्तर पर पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण होगा और पथसंचलन का कार्यक्रम भी होगा। शताब्दी वर्ष में हमारे स्वयंसेवक घर घर संपर्क कार्यक्रम में हर हिंदू परिवार तक पहुंचेंगे और संघ के विचार को पत्रक व पुस्तकों के माध्यम से पहुँचाया।

इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक अनुपम,जिला कार्यवाह सतीश ,खंड संघचालक प्रेम शंकर ,खंड कार्यवाह संतोष, सह खंड कार्यवाह राम आशीष, सुनीत जी उपस्थित रहे। समविचार परिवार से गोरख पासवान, छठ्ठू राम, जय कनौजिया, दिनेश गुप्त, लाल बहादुर भारती, अरुण कांत, दिनेश राजभर,दिलीप सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में विचार परिवार ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहें। उक्त आयोजन की जानकारी जिला प्रचार प्रमुख डॉ आलोक ने दी।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap