डिजिटल लॉकर की सुविधा अब बेतिया रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को मिलेगी
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
समस्तीपुर रेल मंडल के रेलवे विभाग ने यात्रियों के सुविधा देने हेतुअब बेतिया रेलवे स्टेशन पर भी डिजिटल लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है।इस सुविधा के मिलने से यात्रियों के सामान सुरक्षित रहेंगे,ट्रेनों के लेट होने पर सुरक्षा सेअपने सामान को डिजिटल लॉकर में रखकर इधर-उधर घूम सकते हैं,समय काट सकते हैं आराम कर सकते हैं,सामान चोरी की घटना से सुरक्षा मिलेगी।लंबे समय से यात्रियों की इस मांग पर,वाणिज्य विभाग ने इस दिशा में पहल की है,साथ ही इसके लिए प्रक्रिया भी आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है,जल्द ही इस परियोजना के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक, राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनके नेतृत्व में इसकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है, फिलहाल समस्तीपुर मंडल के किसी स्टेशन पर डिजिटल लॉकर उपलब्ध नहीं है,इसके कारण यात्रियों को ट्रेन के समय में अंतर होने परअपना सामान लेकर स्टेशन परिसर में इधर-उधर घूमना पड़ता है। खासकर उन स्टेशनों पर समस्या अधिक होती है जहां कई रूट के ट्रेनआती जाती हैं और दूरदराज सेआने वाले यात्रियों के पास सामान रखने की सुरक्षित विकल्प नहीं होता है। डिजिटल लॉकर हो जाने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।बेतिया से रेलवे यात्रा करने वाले सभी यात्रियों ने इस पहल को सराहनीय कदम बताया है।