Tranding
Sat, 30 May 2026 07:39 PM

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन ने बांटा कंबल, गर्म कपड़े और खाना।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इस्लाम के चौथे ख़लीफ़ा, अमीरुल मोमिनीन, हज़रत सय्यदुना अ़ली रदियल्लाहु तआला अन्हु की याद में, ग़ौसे आज़म फाउंडेशन (जीएएफ़) गोरखपुर टीम की जानिब से, ग़रीबों, यतीमों, बेवाओं, हक़ीक़ी ज़रूरतमंदों और राहगीरों को कंपकंपाती ठंड से राहत देने के लिए कंबल व गर्म कपड़े बांटा गया और साथ ही साथ खाना भी बांटा गया।

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष, समीर अली ने बताया कि ग़ौसे आज़म फाउंडेशन लगातार ठंड में कंबल और गर्म कपड़े बांट रहा है और लोगों की दुआएं हासिल कर रहा है।

समीर अली ने बताया की हज़रत अली, शेरे ख़ुदा की जिंदगी से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि ज़रूरतमंदों की मदद करते रहना चाहिए। समीर अली ने बताया कि जीएएफ़ हर साल, हज़रत सूफ़ी सैफुल्लाह क़ादरी साहब के दिशा निर्देश द्वारा, सर्द मौसम में ग़रीबों, यतीमों, बेवाओं, हक़ीक़ी ज़रूरतमंदों के बीच जाकर कंबल, कपड़े, खाना बांटता है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष समीर अली, रहमतनगर अध्यक्ष मोहम्मद फैज, रियाज अहमद, मोहम्मद जैद, अमान अहमद, अली गजनफर शाह, मोहम्मद जैद क़ादरी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आसिफ, आसिफ जैद आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap